Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में एक बार फ़िर बर्फबारी के आसार: मौसम विभाग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। एक दो दिन से गर्मी कम हुई और ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हुवा है तो अब मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी भी कर दिया।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर हल्की से हल्की बारिश/आंधी/बर्फबारी होने तक की संभावना जताई है। वहीं अधिकतर मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के सात जिलों में आज भारी से भारी बारिश का अलर्ट

इसके अलावा 3,500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात भी हो सकता है। मौसम विभाग ने 25 अप्रैल को भी यलो अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जनपदों में बिजली चमकने और गरज के साथ बरसात होने की भी संभावना है। लोगों से अपील की है कि वह बेहद सतर्कता बरतें।

Select Language

Advertisement