Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

मित्र पुलिस ने कानपुर निवासी पर्यटक का ब्रीफकेस खोजकर लौटाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी नैनीताल: 20-04-2023 को समय लगभग 1900 बजे कानपुर निवासी पर्यटक रिक्की गुप्ता हल्द्वानी कोतवाली स्थित CCTV कंट्रोल रूम आये और बताया कि वह अपने साथीयो के साथ नैनीताल घूमने आये थे, वापसी के दौरान हल्द्वानी में गुप्ता जी का सफारी ब्रीफकेस किसी ऑटो में छूट गया और उनका रिजर्वेशन होने के कारण वापस जा रहे हैं और उस ब्रीफकेस को खोजने की दरख्वास्त लगा चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ ने किया 80 लाख रुपये की धोखाधडी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक शातिर को दबोचा

मित्र पुलिस ने उस अज्ञात ऑटो को खोजने के क्रम में सभी मैन कैमरे की फुटेज को चेक किया गया पर ऑटो का न0 अस्पष्ठ होने के कारण सफलता नहीं मिली। कंट्रोल रूम सीसीटीवी स्टॉफ को बिना किसी क्लू के अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ी और आखिरकार दिनांक 24-04-2023 को सफलता प्राप्त हुई एवम् पर्यटक गुप्ता को कानपुर सूचित किया गया और पर्यटक के अनुरोध के अनुसार 25-04-2023 को उक्त ब्रीफकेस को शताब्दी बस संख्या- UP78HT 3735 के मैनेजर शुभम शर्मा को सुपुर्द कर, कानपुर भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस आइएएस की फेसबुक आइडी हैक, उनके मित्रों से रुपये मांगने व ब्लैकमेल करने के लिए मैसेज

इस पूरे प्रकरण में निम्न सीसीटीवी स्टाफ जिनका ब्रीफकेस रिकवर् करने एवम् कानपुर भेजने में विशेष HC- प्रमोद जोशी, का. गुलशन गिरी, का. रोहित कुमार, का. राजेंद्र बिष्ट, HG- महेश उपाध्याय का विषेश योगदान रहा।

Select Language

Advertisement