Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

गंगोलीहाट में शादी के फेरों से पहले पहुंची पुलिस, बिना दुल्हन बारात वापस लेकर लौटा दूल्हा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुलिस ने बाल विवाह रुकवाया, दोनों परिवारों को दी चेतावनी, अब लड़की बालिग होने पर होगी शादी

पिथौरागढ़। जिले के गंगोलीहाट में बाल विवाह का मामला सामने आया है। पुलिस ने ग्राम जड़तोला चिमटा में एक नाबालिक किशोरी की शादी रूकवाई है। बारात लड़की  घर पर पहुंच गई थी। फेरे होने से पहले पुलिस पहुंच गई और दूल्हे को बिना दुल्हन लौटना पड़ा।
नाबालिक के शादी की सूचना पर थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह पुलिस टीम साथ के मौके पर पहुँचे। पुलिस ने दुल्हन के जन्मप्रमाण पत्रों की जाँच की तो उसकी उम्र 15 वर्ष 4 महीने निकली। पुलिस ने दोनों परिवारों की काउन्सलिंग की। दोनों पक्षों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के सम्बन्ध में कानूनी जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग की शादी कराना अपराध है। दोनों परिवारों द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि उन्हें कानून की जानकारी नहीं थी। लड़की के बालिग होने पर ही उसकी शादी करेंगे। ऐसे दोनों परिवारों द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया।
पुलिस टीम द्वारा दोनों परिवारों को भविष्य में इस तरह का कार्य न करने हिदायत दी गयी। इसके बाद बारात को बिना दुल्हन के वापस अपने घर बड़ेना बंगाली वापस लौट गई। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह, देश दीपक, राजपाल सिंह, नरेन्द्र राणा, होमगार्ड विजय कुमार, गौरव बुंगला शामिल रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement