Connect with us

हल्द्वानी

“मन की बात” के 100वें एपिसोड को भव्य बनाने बनाने का आह्वान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

क्रिस्टल गार्डन हल्दानी में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नैनीताल द्वारा जिले की प्रथम कार्य समिति का आयोजन

हल्द्वानी। क्रिस्टल गार्डन हल्दानी में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नैनीताल द्वारा जिले की प्रथम कार्य समिति का आयोजन किया गया । जिसमें जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यकरिणी सदस्यों, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री के साथ साथ जिले में निवास करने वाले किसान मोर्चे के प्रदेश पधाधिकारी ने भाग लिया । कार्यसमिति का उदघाटन कार्यक्रम के मुख्य अथिति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट , किसान मार्च के जिला अध्यक्ष संदीप कुकसाल, किसान मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुरिया, जिला महामंत्री रंजन बर्गली और नवीन भट्ट ने किया।
प्रथम सत्र के मुख्य अथिति राजेंद्र बिष्ट जी ने मन की बात के 100 वें एपिसोड को भब्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओ को सक्रिय रहने का आहवान किया। दूसरे सत्र के मुख्य अथिति प्रदेश महामंत्री और किसान मोर्चे के प्रदेश प्रभारी खिलेन्द्र चौधरी ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और किसान मोर्चे के कार्यकर्ताओ से कहा की वो किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेसा तत्पर रहे।
प्राकृतिक खेती के प्रदेश संयोजक जे एस बेदी ने प्राकृतिक संसाधनों से खेती करने से होने वाले लाभ की जानकारी किसानों तक पहुंचाने का आवाहन किया। प्रदेश मंत्री कमल मुनि जी ने किसानों के लिए आवंटित केंद्र द्वारा बजट पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चे के जिला अध्यक्ष संदीप कुकसाल ने की। कार्यक्रम का संचालन इं दिनेश सिंह और गोविन्द मनराल जी द्वारा किया गया।
जिला उपाध्यक्ष अरुण नेगी के द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव पढ़ा गया जिसका अनुमोदन जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र खानायत ने किया। महिला मोर्चे की नगर अध्यश राशि जैन और डा भावना गुप्ता द्वारा अतिथियों का तिलक लगा कर स्वगत किया गया।
कार्यक्रम में रमेश सुयाल, विजय लोहनी, सोबन सिंह, कुमाऊ संयोजक राजेंद्र तिवाड़ी, जिला मंत्री मदन सिंह रावत, गोविंद मेहता, सचिन गुप्ता , नीरज बिष्ट, जीवन मेहरा, रमेश पलड़िया, भैरव दत्त खोलिया, दीवान सिंह भाकुनी गुंजन सडाना बीनू जायसवाल दीप्ति गुरुरानी कमलेश साह कमला आर्या सुमन रावत आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement