Connect with us

उत्तराखण्ड

पहलवानों के आंदोलन को वर्ग विशेष से जोड़ भाजपा ने दिखाई ओछी मानसिकता: इरशाद अली

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार- दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने पर बैठी महिला खिलाड़ियों को लेकर हर तरफ रोष बढ़ता जा रहा है। खिलाड़ियों के समर्थन में हर तरफ से आवाज बुलंद होने लगी है। इसी कड़ी में भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन ने खिलाड़ियों को अपना समर्थन देते हुए उन्हें सुरक्षा और न्याय देने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर देशभर में उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के राट्रीय अध्यक्ष ने अपने पदाधिकारियों साथ दिल्ली में पहुंचकर महिला खिलाड़ियों को अपना समर्थन दिया है। जमालपुर जियापोता रोड स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली ने कहा कि किसान वर्ग के बेटों और बेटियों ने देश के लिए सर्वाधिक मेडल जीतकर नाम रोशन किया। मगर जब अब पहलवान आंदोलन कर रहे हैं तो उसे वर्ग विशेष से जोड़कर भाजपा ने अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों के बच्चों की सफलता कुछ लोगों को पच नहीं रही है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाने वाली महिला खिलाड़ी की बात नहीं सुनी जा रही है। देश में आम महिलाओं की क्या दुर्गति होगी। इसका अनुमान इस बात से आसानी से लगाया जा सकता है। इरशाद अली ने कहा कि किसान मजदूर यूनियन देश का गौरव बढ़ा रही महिला खिलाड़ियों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी भरे लहजे में अनुरोध करते हुए कहा कि जल्द से जल्द महिला खिलाड़ियों को सुरक्षा एवं न्याय दिलाया जाए। अन्यथा भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने बताया कि किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी महिला पहलवान खिलाड़ियों के समर्थन बैठे हुए हैं। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विनोद कश्यप कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देती है और दूसरी तरफ उनकी ही सरकार में बेटियों का उत्पीड़न हो रहा है। देश का गौरव महिला खिलाड़ी दिल्ली में धरने पर बैठी हुई है। लेकिन उनकी सुनवाई करने के लिए सरकार का कोई नुमाइंदा तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस में भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की है। एक नाबालिक ने भी शिकायत दर्ज कराई है। पोक्सो एक्ट में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है लेकिन सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन खिलाड़ियों के साथ दिल्ली में चल रहे धरने पर बैठेंगे। बैठक में प्रदेश संयोजक राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, राष्ट्रीय सलाहकार यशपाल चौधरी, प्रदेश सचिव मोहम्मद अकील, अग्रज मिश्रा, पंकज कश्यप, सावेद मलिक, प्रशांत चौधरी, आलम, विकास, गुड्डू मिश्रा, दीपक सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Select Language

Advertisement