Connect with us

उत्तराखण्ड

सावधान : घर के बाहर गाड़ी खड़ी की तो अब होगा चालान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- नगर निगम क्षेत्र में रहने वालो के लिए अति आवश्यक सूचना। निगम क्षेत्र के निवासी अब सड़क पर अपना वाहन पार्क नहीं कर पाएंगे, अगर ऐसा पाया गया तो गाड़ी का चालान कर दिया जाएगा। यह निर्णय हल्द्वानी नगर निगम द्वारा लिया गया है। नगर निगम के 60 वार्डों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाता है। जिसमें बेतरतीब खड़े वाहन और संकरी गलियों की वजह से कूड़ा उठाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। नगर निगम ने कूड़ा कलेक्शन के लिए बैनी सेना का गठन किया है। बेनी सेना की हर वार्ड से यही शिकायत है कि गलियों में लोगों के वाहन खड़े रहते हैं जिससे कूड़ा गाड़ी को वहां से निकलने में बहुत दिक्कत होती है व लोगों का कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। इसके बाद नगर आयुक्त ने बेनी सेना को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहनों की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर और उनके द्वारा बनाए गए ऐप पर डाली जाए। जिससे परिवहन विभाग को इन गाड़ियों को चिन्हित कर इनका चालान कराया जा सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement