Connect with us

हरिद्वार

लोकेश दक्ष और विपिन चंद द्विवेदी को मिले बराबर वोट, छह-छह माह का होगा दोनों का कार्यकाल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर बनी सहमति, दोनों विजयी घोषित
हरिद्वार। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर बराबर वोट मिलने से सर्वसम्मति से लोकेश दक्ष और विपिन चंद द्विवेदी को संयुक्त रूप से छह-छह माह के लिए विजयी घोषित किया गया है। वहीं, सात सदस्य कार्यकारिणी की मतगणना के बाद अनिरुद्ध शर्मा उर्फ हनी को सर्वाधिक 419 मतों से विजयी घोषित किया गया है। कार्यकारिणी के लिए सात सदस्यों का चयन हुआ, जबकि तीन सदस्य हार के बाद बाहर हो गए।
मुख्य चुनाव अधिकारी विजय शर्मा व सतीश चौधरी ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में 748 वोटों में से 678 वोटर ने मतदान किया था। मंगलवार को मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर विश्वबन्धु शर्मा, सचिव पद पर अनुराग चौधरी, सह सचिव संदीप, कोषाध्यक्ष पद पर अमित कश्यप, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर जिशान्त व आय व्यय निरीक्षक पद पर रजत जैन को विजेता घोषित किया गया था। उपाध्यक्ष पद पर लोकेश दक्ष और विपिन चंद द्विवेदी को बराबर वोट मिले थे। बुधवार को सर्वसम्मति से तय किया गया है कि दोनों का कार्यकाल छह-छह माह के लिए रहेगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी विजय शर्मा, पवन चौहान, सतीश चौधरी, योगेश शर्मा, विनोद चंद्रा व राव फरमान अली ने बताया कि सात सदस्य कार्यकारिणी सदस्यों की मतगणना करने पर अनिरुद्ध शर्मा उर्फ हनी 419, संदीप कुमार 360, नीरज कुमार 321, नितिन कश्यप 319, अभिषेक भारद्वाज 316, हरीश 284 व कुलदीप कुमार को विजयी घोषित किया गया। जबकि शैफाली वेश 275, प्रवेक पालीवाल 209 व मनीष कुमार को 193 वोट लेकर संतोष करना पड़ा।
विजयी प्रत्याशियों को राजकुमार चौहान, राकेश कुमार सिंह, नरेन्द्र सिंह, उत्तम सिंह कुलवंत सिंह चौहान, सुनील चौहान, तरसेम सिंह, सुशील कुमार, किरतपाल, कुलदीप सिंह, एसके भामा, प्रभाकर गुप्ता, निर्दोष ममगई, प्रदीप जगता, राजेन्द्र राजावत, सुरेंद्र शर्मा, जमना कौशिक, ऊषा सिंह, प्रणव बंसल, अमरीश कुमार, जिगर श्रीवास्तव, सतीश पंवार, संजय चौहान, राजीव सैनी, अविनाश शर्मा, पंकज चौहान, गौरव ठाकुर, दीपक ठाकुर, दिनेश वर्मा व लोकेश दक्ष ने बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  हे भगवान…झगड़े की क्रॉस रिपोर्ट दर्ज करवाने बेटे के सिर पर मुर्गे का खून लगाकर कोतवाली पहुंचा शख्स
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement