Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

ताई, चचेरी बहन और भाभी के हत्यारे ने अपनी पत्नी को भी मार डाला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चार हत्या होने से गंगोलीहाट में दहशत, फरार आरोपी का नहीं चला पता

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट तहसील के बुरसुम गांव में तिहरे हत्याकांड के आरोपी ने अपनी पत्नी की भी हत्या कर दी है। पत्नी की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या करने के बाद आरोपी मकान में बाहर से ताला लगा कर फरार है। बीती रात्रि नौ बजे के आसपास हत्या का पता चला। चार हत्या होने से गांव में दहशत बनी है।
हत्यारोपी संतोष राम ने शुक्रवार की सुबह अपनी ताई , ताई की बहू और बेटी की उनके बिस्तर पर ही धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद अपनी पत्नी चंदा देवी को वह डरा धमका कर अपने साथ ले गया। सायं तक की घटना के अनुसार उसके पत्नी के साथ फरार होने की संभावना को लेकर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
देर शाम नौ बजे के आसपास पूर्व के घटनास्थल से लगभग बीस मीटर दूर स्थित हत्यारोपी के दूसरे मकान में उसकी पत्नी का शव मिला है। सायं को मकान के बाहर ताला लगा देख कर उसकी नाबालिग पुत्रियों ने जब ताला खोल कर देखा तो मकान के अंदर उनकी मां चंदा देवी का शव नजर आया। दोनों किशोरियों ने इसकी सूचना मौके पर मौजूद पुलिस को दी।
पुलिस के अनुसार हत्यारोपी ने अपनी पत्नी की दुपट्टे से गला दबा कर हत्या की है। मौके पर दुपट्टा मिला है। जिले में चार हत्या का यह पहला मामला है। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने कहा कि हत्यारोपी को पकडऩे के लिए पुलिस तेजी से खोजबीन में जुटी है। गांव में एक ही दिन में एक ही परिवार के चार महिलाओं की हत्या होने से गांव में दहशत बनी है। गांव में पुलिस, राजस्व पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने की नई हवाई सेवाओं की शुरुआत, पिथौरागढ़–मुनस्यारी और हल्द्वानी–अल्मोड़ा के बीच हेली सेवा से पर्यटन व विकास को मिलेगी गति

Select Language

Advertisement