Connect with us

देहरादून

चिन्यालीसौड़ के बड़ी मणि में घास काटने गई महिला को गुलदार ने निवाला बनाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ प्रखंड के ग्राम पंचायत बड़ी मणि में घास काटने गई महिला को गुलदार ने निवाला बना दिया।
जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय सुनीता देवी बड़ी मणि गांव के ऊपर लगभग दो किलोमीटर दूर घास काट रही थी तभी अचानक गुलदार ने हमला कर दिया। जनपद मुख्यालय से बड़ी मणि गांव की दूरी लगभग 70 किमी है। जबकि वहां से घटना स्थल करीब 2 किमी पैदल मार्ग है। जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने राजस्व विभाग एवं वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा। जिलाधिकारी ने वन विभाग को प्रभावित परिवार को तत्काल मुआवजा राशि देने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

Select Language

Advertisement