Connect with us

हल्द्वानी

लालकुआं नगीना कॉलोनी दो परिवारों के बीच हुए खूनी संघर्ष, कई घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुरानी रंजिश में भीड़ गए दोनों परिवार, पुलिस ने शुरू की जांच

लालकुआं। नगीना कॉलोनी क्षेत्र में बीती रात दो परिवारों के बीच हुए खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद दोनों परिवारों से जुड़े लोगों में तनाव की स्थिति है। साथ ही भारी पुलिस बल भी घटनास्थल पर मौजूद है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी पुराने मामले को लेकर बाबू हसन और सलीम के परिवार के बीच देर रात्रि कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी खून खराबे में बदल गई। सलीम की बेटी निशा के अनुसार उनके पड़ोसी मीर हसन, बाबू हसन, छोटू, असलम, मुन्नी, और नगमा कील लगे डंडे लेकर देर रात्रि उनके घर में घुस आए, जिन्होंने पूरे परिवार पर ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए, जिसके चलते उनके घर में चीख-पुकार मच गई।
निशा के अनुसार उक्त हमले में मोहम्मद सलीम उम्र 46, जो कि निगम में लकड़ी का काम करते हैं, उनकी पत्नी रेहाना उम्र 33, निशा 18, शमा 19, रुखसार 16, सायमा 15, मुस्कान 12 और अजीम 14 को बुरी तरह मारा-पीटा, निशा की 8 माह की बेटी को भी नहीं बख्शा, वह भी बुरी तरह जख्मी है। यह परिवार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं पहुंचकर अपना उपचार करा रहा है, जबकि अमीर हसन का परिवार कोतवाली लालकुआं पहुंचा। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement