Connect with us

हल्द्वानी

सांप को दांतों से चबाकर मारने वाला गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं नगीना में दो दिन पहले सांप को चबाने वाले युवक का वायरल हुआ था वीडियो

हल्द्वानी। लालकुआं नगीना में रेलवे कॉलोनी में मकान ध्वस्त करने के दौरान सांप को चाबकर मारने वाले आरोपी को वन विभाग ने भारतीय वन्यजीव अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पूर्व नगीना कॉलोनी क्षेत्र में रेलवे के अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत घरों को तोड़ा गया। कॉलोनी निवासी कमलेश महतो का घर जैसे ही पोकलैंड मशीन द्वारा तोड़ा जा रहा था तभी दीवार के भीतर से एक सांप निकल आया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: जय सिंह दीवान विहार में लाखों की चोरी: शादी में गए परिवार के सूने घर को बनाया निशाना

गृह स्वामी पहले से ही रेलवे और प्रशासन पर मकान तोड़ने के चक्कर में गुस्से में था। सांप को देखकर आक्रोशित कमलेश ने एकाएक सांप को हाथ में पकड़कर अपने दांतों से बुरी तरह काट डाला। यह घटना निकट खड़े प्रत्यक्षदर्शियों ने मोबाइल में कैद कर ली और सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गई। तराई पूर्वी वन प्रभाग गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी कमलेश महतो को नगीना कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उस पर भारतीय वन्यजीव अधिनियम की विभिन्न धाराओं में उसका चालान करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।   

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी-पौड़ी में बारिश का कहर, बादल फटने से बुआखाल-काशीपुर एनएच और बैजरो-पोखड़ा मार्ग का बड़ा हिस्सा बहा, आवागमन ठप

Select Language

Advertisement