Connect with us

नई दिल्ली

मकान मालिक की बेटी को शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म

Published

on

खबर शेयर करें 👉

किरायेदार युवक पीड़िता को मसूरी घूमाने लेकर गया, होटल में दुष्कर्म किया, मुकदमा दर्ज
देहरादून। किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाले युवक ने मकान मालिक की बेटी को शादी का झांसा देकर साथ दुष्कर्म कर दिया। आरोपी अब फरार है। कैंट कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कैंट कोतवाल संर्पूणानंद गैरोला के अनुसार, युवती ने तहरीर में बताया कि आर्यन निवासी गांव बसेड़ा, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश सितंबर 2022 में आइलेट्स की तैयारी करने के लिए देहरादून आया था। आर्यन ने युवती के भाई से कमरा किराये पर लिया। धीरे-धीरे युवती की आर्यन से नजदीकियां बढ़ गईं। उसने युवती से शादी करने की बात कही। इस बीच एक दिन जब वह घर में अकेली थी तो आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
11 अक्टूबर को दोनों घूमने के लिए मसूरी गए, यहां भी आरोपित ने उसके साथ होटल में दुष्कर्म किया गया। जनवरी के बाद आर्यन ने गोविंदगढ़ में कमरा किराये पर लिया और वहां भी आरोपित उसका शोषण करता रहा। आरोपित पीड़िता को अलग-अलग जगह ले गया, जहां पर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। तीन मार्च 2023 को आर्यन युवती को ऋषिकेश ले गया, जहां युवती के भाई ने आर्यन को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।
युवती के भाई ने मैसेज भेजा कि आर्यन के पिता रिश्ता लेकर घर आए हैं और दोनों को घर बुलाया गया। चार मार्च की शाम को आर्यन ने फोन करके युवती को सपरिवार शिमला बाईपास स्थित होटल में बुलाया। शादी की बात कहने पर आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आर्यन ने फोन स्विच आफ कर दिया। इंस्पेक्टर गैरोला ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement