Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने जागेश्वर धाम पहुंचकर की पूजा अर्चना

Published

on

खबर शेयर करें 👉


अल्मोड़ा। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर धाम पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान शिव की पूजा अर्चना की और देश में सुख शांति की कामना की। अभिनेता अक्षय कुमार के जागेश्वर धाम पहुंचने की खबर जैसे ही लोगो को लगी, देखते ही देखते जागेश्वर मंदिर में उनको देखने और फोटो खींचने के लिए लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा।भगवान शिव विश्वंभर नाथ का प्रथम ज्योतिर्लिंग देवभूमि हिमालय के जागेश्वर में स्थित है। जागेश्वर का प्राचीन मृत्युंजय मंदिर धरती पर स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों का उद्गम स्थल है। यहां 125 देवी देवताओं का समूह स्थापित है। हर वर्ष यहां बड़ी संख्या में लोग सावन के महीने में जागेश्वर धाम पहुंचते है, और भगवान भोलेनाथ को दूध, जल चढ़ाते हैं और पूजा अर्चना कर मन्नत मांगते हैं, मान्यता है की जागेश्वर धाम में विराजमान भगवान शिव मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement