Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

सेल्फी बनी मौत, लालकुआं के किशोर की नदी में गिरने से मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा के लमगड़ा लमटाना गांव में ननिहाल में शादी में शामिल होने गया था युवक

अल्मोड़ा। सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से लालकुआं के एक किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। किशोर लालकुआं से लमगड़ा शादी में आया था।
पुलिस के अनुसार कालिका मंदिर, बिंदुखत्ता लालकुआं निवासी 16 वर्षीय कृष्णा सिंह पुत्र भीम सिंह चार दिन पहले लमगड़ा के गांव लमटाना में ननिहाल शादी में शामिल होने आया था। एक जून को शादी है। मंगलवार को कृष्णा अपने चार दोस्तों के साथ सिरसोडा के पास सेल्फी लेते समय अचानक नदी में गिर गया। इसकी सूचना दोस्तो ने ग्रामीणों को दी। दोस्तों की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने नदी में कूदकर किशोर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लमगड़ा एसओ दिनेश महंत का कहना है कि किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Select Language

Advertisement