Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री आवास में तैनात एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून(उत्तराखंड)- मुख्यमंत्री आवास में तैनात एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान ने खुद को गोली क्यों मारी इसके बारे में अभी कोई सही जानकारी सामने नहीं आ पाई है। मृतक की पहचान प्रमोद रावत के रूप में हुई है। वह विजय कॉलोनी में रहते थे।
प्राप्त सूचना के अनुसार प्रमोद रावत 2016 से सीएम आवास में ड्यूटी पर तैनात थे। उन्होंने सीएम आवास के अंदर बने बैरिक में खुद को गोली मारी है।घटना की सूचना मिलने पर आईजी गढ़वाल करण सिंह नागलियाल, एसएसपी दिलीप सिंह, एसपी सिटी सरिता डोभाल वसीओ डालनवाला अभिनव चौधरी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वामी सत्यानंद सरस्वती एवं स्वामी मनकामेश्वर गिरी बने श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के महामंडलेश्वर

Select Language

Advertisement