Connect with us

उत्तराखण्ड

कालसी की लालढांग टोंस नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबा किशोर, SDRF ने किया शव बरामद, वीडियो

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। 03 जून 2023 को थाना कालसी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक किशोर लालढांग टोंस नदी में नहाते समय गहरे पानी मे जाने से डूब गया है जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट डाकपत्थर से SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर अनेक संभावित स्थानों पर डीप डाइविंग करते हुए गहन सर्चिंग की गई परन्तु उक्त किशोर का कुछ पता नही चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत में गैस एजेंसी मैनेजर की संदिग्ध मौत, देहरादून में उरेडा अधिकारी ने दी जान

आज दिनाँक 04 जून 2023 को पुनः SDRF टीम द्वारा गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। SDRF टीम के डीप डाइवर मुख्य आरक्षी आशिक अली द्वारा टोंस नदी में घटनास्थल के आसपास के स्थानों पर डीप डाइविंग के माध्यम से गहन सर्चिंग करते हुए उक्त किशोर के शव को नदी की गहराई से ढूंढ निकाला व सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का 'महा-सत्यापन': उत्तराखंड में 10 साल पुराने आधार, राशन कार्ड की होगी जांच, अवैध प्रवासियों पर गिरेगी गाज

मृतक का विवरण:- साकिर पुत्र वहीद हसन उम्र 15 वर्ष निवासी भुड्डी, देहरादून।

SDRF टीम का विवरण:-

  1. मुख्य आरक्षी आशिक अली
  2. Ct रजत तोमर
  3. Ct प्रेम सिंह
  4. टेक्नीशियन सुशील सिंह
  5. चालक आशीष चौहान

Select Language

Advertisement