Connect with us

उत्तर प्रदेश

रोडवेज बस रोककर पढ़वाई नमाज, चालक निलंबित, परिचालक की संविदा समाप्त

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बस में 38 यात्रियों ने सुनसान जगह पर 10 मिनट किया इंतजार

बरेली। दो यात्रियों की नमाज के लिए रात में सड़क किनारे जनरथ बस रोकने पर बरेली डिपो के चालक कृष्णपाल को निलंबित कर दिया गया। परिचालक मोहित यादव की संविदा समाप्त कर दी गई।
परिवहन निगम की बरेली डिपो की जनरथ बस शनिवार रात 8.30 बजे दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिलक (रामपुर) से पांच किमी आगे निकली थी। यात्री सत्येंद्र कुमार के मुताबिक दो मुस्लिम यात्रियों के कहने पर चालक ने खेत किनारे सुनसान में बस रोक दी। दोनों यात्री बस से उतरे और नमाज पढ़ने लगे। इस कारण बस में सवार 38 अन्य यात्रियों को असुविधा हुई। 10 मिनट तक सुनसान में बस रुकने के कारण यात्री खुद को असुरक्षित बताते रहे मगर, चालक ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया।
ईशा की नमाज पढ़ने के बाद दोनों यात्री सीट पर लौटे, तब बस दुबारा दिल्ली के लिए रवाना हो सकी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि यात्री सत्येंद्र ने ट्वीट कर प्रकरण की जानकारी दी थी। जांच में चालक और परिचालक को दोषी पाया गया। इन्होंने दो यात्रियों के कारण 38 अन्य की सुरक्षा, सुविधा पर ध्यान नहीं दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement