Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून एक्सप्रेस के इंजन में फसा सांड, चालक के सूझबूझ से दुर्घटना होने से बची

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं(नैनीताल)- रविवार रात काठगोदाम से देहरादून को जा रही
देहरादून एक्सप्रेस के सामने सांड के आ जाने से रेल दुर्घटना होने से टल गई। सांड कई मीटर तक ट्रेन के इंजन में फस कर घिससता रहा, जिसके चलते आधा घंटा तक ट्रेन मोटाहल्दू में ही खड़ी रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात काठगोदाम देहरादून एक्सप्रेस काठगोदाम से चलकर लालकुआं रेलवे स्टेशन को आ रही थी। मोटाहल्दु के पास रेलवे ट्रैक के बीचो बीच विशालकाय सांड आ गया जिस कारण वह इंजन के आगे बोनट में फस गया। ट्रेन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए रेलगाड़ी में इमरजेंसी ब्रेक लगाए तो बमुश्किल ट्रेन रुकी, जिसके बाद आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय ग्रामीणों और रेल यात्रियों ने बमुश्किल ट्रेन के इंजन में फंसे मृत सांड को खींचकर पटरी से अलग किया तो रेलगाड़ी पुनः अपने गंतव्य को रवाना हो सकी। दुर्घटना के दौरान जैसे ही ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक के दौरान विभिन्न कोचों में जो तेज झटके लगे यात्रियों की जान आफत में आ गई, जब रेलगाड़ी रुकी तो तब जाकर यात्रियों ने चैन की सांस ली।
इधर मंडल रेलवे के पीआरओ राजेंद्र सिंह का कहना है कि अचानक सांड के रेलगाड़ी के सामने आ जाने के चलते चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाए, कुछ देर विलंब के बाद ट्रेन पुनः गंतव्य को रवाना हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईकोर्ट परिसर के 500 मीटर दायरे में आज निषेधाज्ञा लागू, जुलूस-सभा व हथियारों पर पूर्ण पाबंदी

Select Language

Advertisement