Connect with us

हल्द्वानी

₹300 में बनाता था फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, पुलिस ने धर दबोचा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बरेली रोड में एक बैंक में आधार कार्ड अपडेट करने का काम करता है आरोपी

हल्द्वानी। वनभूलपुरा थाना पुलिस ने बरेली रोड स्थित एक बैंक में आधार कार्ड अपडेट का काम पर वाले युवक को तीन सौ रुपये में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के मोबाइल में कई फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मिले हैं।
पुलिस के अनुसार पप्पू का बगीचा इन्द्रानगर निवासी कार मैकेनिक निसार को पासपोर्ट बनवाना था। इसके लिए वह 28 नवम्बर 2022 को बरेली रोड स्थित बैंक में आधार कार्ड में जन्मतिथि सही कराने गए थे। वहां संजीत नाम का व्यक्ति आधार अपडेट का काम कर रहा था। संजीत ने जन्मतिथि में बदलाव करने के लिए निसार से जन्म प्रमाण पत्र मांगा। निसार ने जन्म प्रमाण पत्र होने से इनकार किया तो संजीत ने 300 रुपये में बनाने की बात कही। पुलिस के अनुसार संजीत ने निसार से 300 रुपये लेकर करीब आधे घंटे बाद जन्म प्रमाण पत्र दे दिया। इसके बाद बैंक शाखा में 100 रुपये फीस जमा कर आधार कार्ड अपडेट की स्लीप दे दी गई। बाद में संजीत ने जन्म प्रमाण पत्र अपने दोस्त शाकिब को दिखाया तो उसे शक हुआ।
जन्म प्रमाण पत्र में कई गड़बड़ियां नजर आईं। इसके बाद निसार ने पुलिस को शिकायत दी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर मंगलवार को एसओ ने आरोपी संजीत कुमार मूल निवासी ग्राम सालपुर नवदिया, थाना कटरा शाहजहांपुर यूपी और हाल निवासी बरेली रोड को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल, एक लैपटाप, कलर प्रिन्टर, एक रजिस्टर बरामद हुआ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement