Connect with us

उधमसिंह नगर

मजदूरों से भरा वाहन सड़क पर खड़े ट्रक में टकराया, दो की मौत, 14 घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

यूपी बॉर्डर में बनी राज्य की सरकडा चौकी के निकट पीलीभीत रोड पर हुआ हादसा
उधमसिंह नगर। मजदूरों को लेकर जा रहा मार्शल वाहन पीलीभीत रोड में ट्रक में जा घुसा। हादसे में बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि 14 यात्री चोटिल हुए हैं। घटना शनिवार देर रात करीब ढाई बजे की है।
जानकारी के मुताबिक कल रात करीब ढाई बजे 24 यात्री सवारियां ढोने वाले मार्शल वाहन एचआर 68बी 6048 में सवार होकर नेपाल के जगरकोट, देहल्क से हिमाचल के कुल्लू मनाली व लेह लद्दाख जा रहे थे। यूपी बॉर्डर में बनी राज्य की सरकडा चौकी पार कर मजदूरों से भरा वाहन जैसे ही पीलीभीत रोड के ग्राम नकटपुरा मलपुरी के पास पहुंचा बेकाबू हो गया।
मजदूरों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क में खड़े ट्रक यूके06 सीबी 5907 में जा घुसा। भीषण हादसा होने के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। तत्काल हादसे की सूचना पुलिस के 112 नंबर पर दी गई। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर डैमेज हो चुके मार्शल वाहन में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। मरने वालों में आठ वर्षीय महादेव पुत्र जमक, 17 वर्षीय पारस पुत्र सुनील हैं। हादसे में सोभी राम पुत्र सत्यपाल, शिव शंकर पुत्र श्री कृष्णा, सुनील पुत्र शेती राम, लक्ष्मी पत्नी सुनील, जोगना पत्नी बेगल, कमल पुत्र गंगाराम, शोभित पुत्र अमल, जय बहादुर पुत्र बद्री बहादुर, जमक पुत्र भरौना, झलक बहादुर पुत्र संतोष, रतन कुमारी पत्नी जनक, सोबीन पुत्र सदोह, ममता पुत्री सुनील, करण पुत्र कोमानी समेत 14 घायल यात्रियों का अस्पताल में उपचार किया है। 

Select Language

Advertisement