Connect with us

नई दिल्ली

खनश्यू में ढाई पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्कर धरे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

धानाचूली(नैनीताल)। नैनीताल जकले के थाना खनस्यु पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष खनश्यू भुवन सिंह राणा ने बताया बीते शनिवार को देर शाम मुखबिर की सूचना पर एक मोटरसाइकिल संख्या यूके04एस3058 में सवार 02 लोग विनोद कुमार पुत्र हरीश चंद्र जबकि दूसरा मनोज कुमार पुत्र हीराराम निवासी खनश्यू के कब्जे से 116 पव्वे (करीब ढाई पेटी) देशी शराब गुलाब मार्का अवैध शराब को परिवहन करते जब्त किया गया। साथ ही उक्त मोटर साइकिल को कब्जे में ले लिया गया। एसओ राणा ने बताया इस संबंध में अभियुक्तगणों के विरुद्ध मुकदमा धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया । विवेचना एएसआई धाम सिंह के को सौपी गई है । कार्यवाही पुलिस टीम में कांस्टेबल ललित आगरी और विनोद यादव शामिल रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  बिना रजिस्ट्रेशन श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे चारधाम यात्रा

Select Language

Advertisement