Connect with us

देहरादून

डाकपत्थर के पास यमुना नदी में फंसे 7 लोग सकुशल रेस्क्यू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। आज दिनाँक 11 जुलाई 2023 को कोतवाली विकासनगर द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि डाकपत्थर के पास यमुना नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ने से नदी के बीच बने टापू पर कुछ लोग फंसे हुए है।

उक्त सूचना पर ASI सुरेश तोमर के नेतृत्व में SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और नदी के बीच बने टापू पर राफ्ट के माध्यम से पहुंचकर 07 लोगों को उफनती नदी से रेस्क्यू किया गया। साथ ही उनके आवश्यक सामान को भी राफ्ट की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं में बढ़ता मानसिक संकट: एम्स के सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा, 25% छात्र अवसाद के शिकार

गौरतलब है कि यह लोगो दैनिक मज़दूरी का कार्य करते है, जो अस्थायी तौर पर नदी किनारे निवास करते है। लगातार हो रही बारिश के चलते नदी की जलस्तर लगातार बढ़ने से यह लोग अत्यंत भयभीत हो गए। यह सब कल से ही उक्त टापू से किसी सुरक्षित स्थान पर जाना चाहते थे परन्तु किसी से सम्पर्क स्थापित न होने के कारण वहीं फँस गए। भय के साये में किसी तरह इन्होंने रात गुजारी और सम्पर्क स्थापित होते ही मदद मांगी गई। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था ऐसे में क्षणभर की देरी भी प्राणघातक सिद्ध हो सकती थी। ऐसे में SDRF द्वारा इन्ही समय रहते रेस्क्यू कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शिवालिक नगर पालिका परिषद द्वारा नवोदय नगर में खोखा पटरी वालों से की जा रही है वसूली।।

रेस्क्यू किये गए व्यक्तियों का विवरण:-

1 पिंटू पुत्र कैलाश सिंह उम्र 21 वर्ष
2 मेघनाथ पुत्र राम सिंह उम्र 27 वर्ष
3 कैलाश सिंह पुत्र स्वर्गीय हीरालाल उम्र 60 वर्ष
4 जय सिंह पुत्र रामफल उम्र 50 वर्ष
5 चमेली पत्नी जय सिंह उम्र 45 वर्ष
6 मीनाक्षी पत्नी पिंटू उम्र 21 वर्ष
7 पिंकी पुत्री जय सिंह उम्र 16 वर्ष
उपरोक्त सभी निवासी ग्राम फरीदा बांगर जिला बुलंदशहर, उत्तरप्रेदश के रहने वाले है।

Select Language

Advertisement