Connect with us

हल्द्वानी

व्यापारियों ने गेट बंद कर मंडी समिति के खिलाफ प्रदर्शन किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- कुमाऊं की सबसे बड़ी हल्द्वानी की मंडी में व्यापारियों ने मंडी समिति के खिलाफ प्रदर्शन  हड़ताल करते हुए मंडी के गेट को बंद कर दिया है। व्यापारियों ने मंडी प्रशासन पर  अव्यवहारिक नीतियां लागू करने का आरोप लगाते हुए, कहा कि मंडी के अंदर 9आर 6आर को ऑनलाइन किया जा रहा है।
जबकि पूर्व में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने व्यापारियों को यह आश्वस्त किया था कि अभी ऑनलाइन व्यवस्था एक साल तक लागू नहीं की जाएगी, लेकिन मंडी प्रशासन इसको लागू कर रहा है, ऐसे में मंडी के व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।जिसके चलते आज व्यापारियों ने मंडी गेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए गेट को बंद कर दिया है और व्यापारियों द्वारा ऑनलाइन व्यवस्था को बंद करने की मांग की जा रही है। उनका मानना है की हल्द्वानी मंडी में कई आढ़तियों के पास ऑनलाइन व्यवस्था होना संभव नहीं है, लिहाजा ऑफलाइन ही किया जाएं, ताकि आढ़तियों और किसानों को दिक्कत का सामना न करना पड़े

Select Language

Advertisement