Connect with us

नई दिल्ली

पहाड़पानी के पास आपस मे भिड़ी दो केमू बसें, बड़ा हादसा टला

Published

on

खबर शेयर करें 👉


तीन लोग हायर सेंटर रैफर, दर्जनों को आई हल्की चोटे

अन्य घायलों का पहाड़पानी स्थित स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद भेजा घर

धानाचूली(नैनीताल)। जैती से हल्द्वानी और हल्द्वानी से भीड़ापानी नाई को जा रही केमू की बसें पहाड़पानी स्थित नैनीताल बैंक से आगे के मोड़ में आपस मे भिड़ गई। जिसमें सवार लोगो मे अधिकांश को चोटें आई। वही तीन लोगों को अधिक चोट आने से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वही अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी को उनके गन्तव्यों को भेज दिया गया।इस दौरान आसपास के लोगो की मदद से घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया । जहाँ पर उनका उपचार किया गया। वही एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

अस्पताल प्रशासन व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे केमू संख्या यूके 04 पीए 0948 और केमू बस यूके 01 पीए 0152 नैनीताल बैक आगे के मोड़ में आपस मे टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों का आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नही हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल टीम मौके पर पहुँची जिसने लोगो का सड़क पर ही प्राथमिक उपचार किया।

यह भी पढ़ें 👉  भालू के हमले से दहशत: सल्ट में तीन ग्रामीण घायल, एसटीएच रेफर

जिसमे गम्भीर चोट आने पर वाहन चालक राजेंद्र राम(39)पुत्र रमेश राम निवासी कुशलबैंड, नन्दी देवी (50) पत्नी जमन सिंह तल्लाकाड़ा को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
इसके अलावा घायलों में कु.अंजू (9) चोरलेख, किरन देवी (23) पत्नी दीपक पदमपुरी, दीपक (34) पुत्र धर्मपाल पदमपुरी, रमेशचंद्र( 50) पुत्र खीमाराम,उड़यारी बरमधार, पार्वती देवी(58)पत्नी सदानन्द भनोली, हेमा वर्मा (50) पत्नी बिहारी लाल कफ़रोली को अधिक चोटे आई। जिनका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहाड़पानी में कर घरों को भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे पर नशे की हालत में दो मजदूरों की मौत, एक लापता


जबकि लल राम पुत्र बची राम बरमधार, मीना देवी पत्नी वेद प्रकाश, मोहित कुमार पुत्र वेद प्रकाश, नाई भूमका, जानकी देवी पत्नी बाली राम अघरिया ,चंदन सिंह पुत्र गंगा सिंह ,नन्दी देवी पत्नी चंदन सिंह हंसविहार कॉलोनी, पुष्पा नयाल पुत्री चन्दन सिंह नाई, हिमानी पुत्री उत्तम सिंह नाई, प्रमोद कुमार पुत्र मनोहर लाल हरिनगर को भी हल्की चोटें आई थी ,जिनको प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। वही धानाचूली चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया घटना की जांच की जा रही है। अभी तक किसी की तरफ से तहरीर नही दी गयी है। दोनों वाहनों के मालिक हल्द्वानी में रहते है।

Select Language

Advertisement