Connect with us

नैनीताल

नैनीताल के चनौती गांव की गौशाला में घुसा बाघ, महिला पर हमला कर किया घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग के रेंज अधिकारी बोले,  महिला के इलाज कराएगा विभाग
(कमल जगाती)
नैनीताल।
नैनीताल के चनौती गांव की एक गौशाला में बाघ ने हमला कर पुष्पा देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। फारेस्ट के रेंज अधिकारी ने कहा कि महिला के इलाज का रुपया विभाग देगा और कैमरा ट्रेप लगाकर बाघ या गुलदार का पता लगाया जाएगा।
नैनीताल जिले में नौकुचियाताल के चनौती गांव में एक घर के बाहर बने गौशाला में 50 वर्षीय पुष्पा देवी काम कर रही थी। आरोप है कि अचानक उस गौशाला में एक बाघ ने पुष्पा देवी पर हमला कर दिया। हल्ला मचाने पर बाघ तो भाग गया लेकिन पुष्पा देवी के पैरों में बाघ के पंजों का जख्म रह गया। जख्मों से अत्यधिक खून निकलता देख परिजन पुष्पा देवी को नजदीकी अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है।
        बताया जा रहा है कि बीते दिनों गांव में एक बाघिन अपने शावको के साथ दिख रही थी। शिकायत मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने बाघिन के मूवमेंट को समझने के लिए कैमरा ट्रैप लगाने के साथ गांव में गस्त शुरू की। कुछ समय बाद बाघिन अपने शावकों के साथ जंगल की तरफ चली गई। रविवार की शाम लगभग 6 बजे बाघिन ने 50 वर्षीय पुष्पा देवी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाघिन के क्षेत्र में दिखने के वीडियो भी अब सामने आ रहे है ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement