Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में 19 वर्षीय युवक की टैंकर में कुचलने से मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एफटीआई के सामने की घटना, बाइक से ऑफिस जा रहा था युवक
हल्द्वानी।
हल्द्वानी में 19 वर्षीय युवक की अज्ञात टैंकर में कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे इंदिरा नगर निवासी युवक मोइन रामपुर रोड बरेली बाईपास स्थित एफटीआई के सामने एक ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। तभी सामने से वह बाइक समेत सीवर टैंकर के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर सड़क से गुजर रहे लोगों ने आनन-फानन में सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है इंदिरा नगर निवासी मोहिन अहमद उम्र 19 वर्ष पुत्र रईस अहमद जीके कलर लैब में कार्यरत था जो कि आज सुबह अपने ऑफिस ड्यूटी पर जा रहा था।मृतक के बड़े भाई अनीस अहमद की इंद्रानगर में फोटोग्राफर की दुकान है। जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है घर में कोहराम मचा हुआ है।

Select Language

Advertisement