Connect with us

हरिद्वार

शिवसेना को मजबूत करने का संकल्प, शिवसैनिकों ने मनाया उद्धव ठाकरे कि जन्मदिन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। शिव सैनिकों ने जिला प्रमुख अशोक कुमार शर्मा के नेतृत्व में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बालासाहेब ठाकरे के सुपुत्र उद्धव ठाकरे का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में सेना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
बताते चलें कि शिवसैनिकों ने गुरुवार को शिवसेना बाला साहब ठाकरे पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे का 63 वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से जिला कार्यालय आर्य नगर चौक पर अशोक कुमार शर्मा, शिवसेना जिला प्रमुख हरिद्वार के नेतृत्व में मनाया गया। एक दूसरे को लड्डू खिलाएं गए और शिव सेना जिंदाबाद के बुलंद आवाज से नारे लगाते हुए सभी ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे हम सब के नेता की लंबी आयु की भगवान से कामना की। इस मौके पर अशोक कुमार शर्मा ने कहा शिवसेना ठाकरे साहब के जन्मदिन के शुभ अवसर पर यह संकल्प लेते हैं जिला हरिद्वार के अंदर शिवसेना पार्टी को मजबूत किया जाएगा। गरीब जनता की जन समस्याओं को अधिकारियों से मिलकर हल कराया जाएगा। आए हुए सभी शिवसैनिकों ने आश्वासन दिया जल्द ही आपके साथ जिला हरिद्वार का दौरा कर शिवसेना को मजबूत करने में हम सब जिला प्रमुख के साथ हैं। जल्द ही शिवसेना जिला इकाई की जिला कार्यालय पर बैठक बुलाई जाएगी। उसी में जनता की जन समस्याओं की रणनीति तय कर के अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा हरिद्वार की जनता की समस्याओं को हल कराया जाएगा। शिवसेना जिला प्रमुख नरेंद्र कुमार शर्मा, जिला प्रभारी डीके सक्सेना शिवसेना वरिष्ठ नेता आबाद कुरैशी, शिवसेना जिला कोषाध्यक्ष सीताराम प्रजापति, संजय भाटी, नगर प्रमुख हरिद्वार राजेश भट्ट, नरेश धीमान, वीरपाल सैनी, मास्टर जगपाल सैनी, राकेश कश्यप, फरीद कुरैशी, वसीम अंसारी, इस्तकार मलिक, अबरार, दिलशाद कुरेशी आदि लोग उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement