Connect with us

नैनीताल

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे क्षेत्र में टाइगर की मौत, टाइगर की शरीर में ज़ख्म के निशान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर (नैनीताल)। विश्व भर में बाघों की घटती संख्या पर नियंत्रण पाने और बाघों के कुनबे को बढ़ाने की योजना तैयार करने के मकसद से ग्लोबल टाइगर डे मनाया जाता है। देशभर के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अधिकारी रामनगर में ग्लोबल टाइगर डे मनाने के लिए एकत्रित है। इसी बीच एक बुरी खबर आ रही है कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे क्षेत्र में एक टाइगर की मौत हो गई है।
शनिवार की सुबह सावल्दे श्रोत में इसी टाइगर का शव बरामद हुआ है। टाइगर की शरीर में ज़ख्म के निशान पाए गए है। टाइगर की मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं किया गया है। संबंधित विभाग के अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि आपसी संघर्ष में इस टाइगर की मौत हुई होगी। बहरहाल इस टाइगर की मौत की वजह के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहा नहीं जा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद टाइगर की मौत की वजह स्पष्ट रूप से सामने आ पायेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement