Connect with us

उत्तराखण्ड

नवनीत पांडेय बने चंपावत डीएम, पांच एडीएम और 45 एसडीएम भी इधर से उधर किए

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्रदेश में अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल, देखिए लिस्ट कौन कहां गया
देहरादून। सरकार ने बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। आईएएस नवनीत पांडेय को चंपावत का नया डीएम बनाया गया है। वहीं पांच एडीएम और 45 एसडीएम भी इधर से उधर किए गए हैं।
चंपावत के नए डीएम पांडे से अपर सचिव व निदेशक शहरी विकास के साथ ही समेकित बाल विकास परियोजना व महिला कल्याण निदेशक वापस लिए गए हैं। अपर जिला अधिकारी (एडीएम) वीर सिंह बुदियाल हरिद्वार से रुद्रप्रयाग, दीपेंद्र सिंह नेगी रुद्रप्रयाग से हरिद्वार, अशोक कुमार जोशी नैनीताल से यूएसनगर, शिव कुमार बरनवाल राजस्व परिषद देहरादून से पिथौरागढ़ और अपर जिलाधिकारी फिंचा राम से नैनीताल स्थानांतरित किए गए हैं। नायब तहसीलदार संवर्ग से प्रमोट होकर पीसीएस बने 15 अधिकारी बाध्य प्रतीक्षा में थे, इनकी नई जगह तैनाती दी गई है। दून के एसडीएम नरेश दुर्गापाल को रुद्रपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। इसी के साथ सभी जिलों में एसडीएम स्तर के अधिकारी बदले गए हैं। 
एसडीएम अजयवीर सिंह को पौड़ी से हरिद्वार, आकाश जोशी को पौड़ी से चंपावत, गौरव पांडेय को अल्मोड़ा से यूएस नगर, हरगिरि को बागेश्वर से देहरादून, अपर्णा ढौंडियाल को रुद्रप्रयाग से देहरादून, योगेश सिंह मेहरा को नैनीताल से देहरादून, बृजेश कुमार तिवारी को हरिद्वार से उत्तरकाशी, गोपाल सिंह चौहान को अल्मोड़ा से हरिद्वार, सीमा विश्वकर्मा को यूएस नगर से अल्मोड़ा, अनुराग आर्य को पिथौरागढ़ से बागेश्वर, नंदन सिंह नगन्याल को उपनिदेशक प्रशासन अकादमी नैनीताल से अल्मोड़ा, मनीष कुमार सिंह को नैनीताल से हरिद्वार, गौरव चटवाल को नैनीताल से यूएस नगर, प्रमोद कुमार को पौड़ी से नैनीताल, लक्ष्मीराज चौहान को टिहरी से हरिद्वार, संदीप कुमार को पौड़ी से टिहरी, कृष्ण नाथ गोस्वामी को टिहरी से नैनीताल, जितेंद्र वर्मा को रुद्रप्रयाग से बागेश्वर, देवेंद्र सिंह नेगी को टिहरी से रुद्रप्रयाग, प्रेमलाल को टिहरी से हरिद्वार, शैलेंद्र सिंह नेगी देहरादून से टिहरी, सौरभ असवाल को देहरादून से चंपावत, नूपुर को हरिद्वार से पौड़ी, जितेंद्र कुमार को उत्तरकाशी से हरिद्वार भेजा गया है। देहरादून से एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल को रुद्रपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है। एसडीएम पूरण सिंह राणा को हरिद्वार से महाप्रबंधक सिडकुल देहरादून, शिप्रा जोशी को अल्मोड़ा से उपनगर आयुक्त रुद्रपुर, मुक्ता मिश्र को पौड़ी से संयुक्त निदेशक शहरी विकास देहरादून, मीनाक्षी पटवाल को उत्तरकाशी से राजस्व परिषद देहरादून और अनिल कुमार चन्याल को चंपावत से स्थानांतरित कर पौड़ी भेजा गया है। वहीं यूएस नगर के सीडीओ आईएएस विशाल मिश्रा से रुद्रपुर नगर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया गया है।

Select Language

Advertisement