Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार श्यामपुर कांगड़ी के पास गंगा में डूबा युवक, 3 युवकों को बचाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। 16 अगस्त 2023 को थानाध्यक्ष श्यामपुर द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि श्यामपुर कांगड़ी क्षेत्रान्तर्गत गाजीवाली गांव में एक युवक गंगा नदी में डूब गया है।

उक्त सूचना पर ASI पविन्द्र धस्माना के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि गाजी वाली गांव के चार युवक टायर ट्यूब की सहायता से नदी पार कर दूसरी ओर उनकी भैंसों की देखरेख के लिए गए थे। नदी पार करते समय 03 युवक नदी के तेज बहाव के कारण दूसरे छोर र फंस गए जबकि एक युवक नदी के तेज बहाव में लापता हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  आस्ट्रेलिया से 14वीं-15 वीं शताब्दी की हनुमान जी की मूर्ति को वापस मिली

SDRF टीम द्वारा मय राफ्ट नदी के दूसरे छोर पर पहुँचकर 03 युवकों को रेस्क्यू कर सकुशल नदी पार करा सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में काली मंदिर के पास भूस्खलन, रेल यातायात ठप

SDRF टीम द्वारा लापता युवक की सर्चिंग हेतु राफ्ट की सहायता से गाजीवाली से सज्जनपुर तक नदी में गहन सर्च किया जा रहा है।

रेस्क्यू किये गए युवकों का विवरण:-

  1. मनोज पुत्र पूरण सिंह,
  2. बॉबी पुत्र महावीर सिंह
  3. अजय पुत्र महावीर सिंह
    उपरोक्त सभी गाजीवाली, हरिद्वार के स्थानीय निवासी है। लापता युवक का विवरण :- जोगिंदर पुत्र रमेश पाल,उम्र 40 साल, निवासी- गाजीवाली, हरिद्वार।
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement