Connect with us

हल्द्वानी

गुलदार के आतंक से भयभीत ग्रामीण,वन विभाग से गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- शहर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों फिर से गुलदार का आतंक बन गया है। ग्रामीणों द्वारा शहर के कठघरिया क्षेत्र के गांधी आश्रम में आज सुबह के समय गुलदार रिहायशी इलाके घूमता हुआ दिखाई दिया है। जिसका फुटेज कई घरों के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुलदार ने आसपास के कई जानवरों को अपना निवाला भी बनाया है। बीते दिनों पहले गुलदार ने एक कुत्ते को अपना निवाला बना दिया था और अब सुबह के समय गुलदार लोगों घर के पास घूमता हुआ नजर आ रहा है। क्षेत्र में गुलदार को लेकर लोगों के अंदर भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि आसपास छोटे बच्चे खेलते हैं, कहीं कोई बड़ा हादसा ना हो जाए, ऐसे में स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गुहार लगाते हुए गुलदार को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement