Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में मॉनसून माउंटेन मैरेथन का सफल आयोजन हुआ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कमल जगाती

नैनीताल- नैनीताल के फ्लैट्स ग्राउंड में आज सवेरे से ही नन्हें बच्चों के अलावा युवा और सीनियर सिटीजन वर्जिश करते दिखे। मौका था वार्षिक रूप से आयोजित होने वाली मॉनसून माउंटेन मैरेथन का।

मैरेथन में दौड़ने के लिए देश विदेश के धावकों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय युवा जुटे

‘रन टू लिव’ संस्था द्वारा आयोजित मैरेथन में मैंन, वीमेन और वेट्रेन वर्ग में 21 किलोमीटर के 10 दस किलोमीटर, 5 किलोमीटर और रन फ़ॉर फन का आयोजन किया जाना था। यहां युवा अपनी जीत के लिए वार्मअप कर रहे थे तो वृद्ध धावक दौड़ के लिए आपस रणनीति तैयार करते दिखे। यहीं, नन्हें बच्चों की माताएं और कुछ के पिता अपने बच्चों को ‘रन फ़ॉर फन’ रेस में भागीदारी कराने लाए थे। आयोजन समिति ने भारतीय वॉलीबॉल टीम के पूर्व कप्तान सूबा राव और पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी राजेन्द्र सिंह रावत को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि बनाया जिन्होंने दौड़ को फ्लैग ऑफ किया। धावकों ने दौड़ पूरी कर स्वर्ण, कांषय और रजत पदक जीते। ‘रन फ़ॉर फन’ दौड़ के लकी ड्रा विजेताओं को भी उपहार देकर पुरुष्कृत किया गया। दौड़ के दौरान कुछ धावकों पर आवारा कुत्ते भी झपट गए। एक बच्ची फील्ड में गिरने से घायल हो गई, जिन्हें तत्काल मैडिकल सेवा दी गई। संस्था के सचिव हरीश तिवारी ने सफल आयोजन के लिए धावकों, सदस्यों और इससे जुड़े सभी लोगों का आभार जताया। धावकों ने भी अपनी जीत को अपने विश्वास की सफलता बताया और कहा कि आगे वो बड़े प्लेटफार्म में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: कोतवाली में देर रात हंगामा: युवक-युवती के विवाद पर संगठन और धर्मगुरु आमने-सामने, माहौल तनावपूर्ण

Select Language

Advertisement