Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

एसटीएफ की एंटी नार्काेटिक्स टास्क फोर्स ने श्यामपुर हरिद्वार से 55 लाख रुपये की स्मैक पकड़ी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एक नशा तस्कर गिरफ्तार, देहरादून के डीलरों को करता था स्मैक की तस्करी
देहरादून
। उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश पर एसटीएफ की *ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा थाना श्यामपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए देर रात में थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार स्थित  कांगड़ी के पास से अभियुक्त अमित कुमार पाल पुत्र ऋषिपाल निवासी यमुनोत्री एनक्लेव सेवला कला थाना पटेलनगर जिला देहरादून से 550 ग्राम स्मैक बरामद की गई जिसके द्वारा पूछताछ पर बताया कि यह स्मैक बरेली से लेकर आया था ,जिसको वह पटेलनगर व आस पास के स्कूल कॉलेजों में अपने पैडलरो के माध्यम से बिक्री करता है।* इस पर एसटीएफ द्वारा पूछताछ में पकड़े गये नशा तस्कर से कई ड्रग्स पैडलरों के नाम की जानकारी हुई है, जिन पर कार्यवाही की जायेगी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामः-
1 अमित कुमार पाल पुत्र ऋषिपाल निवासी यमुनोत्री एनक्लेव सेवला कला पटेलनगर देहरादून उम्र 37 वर्ष
बरामदगी का विवरण- 550 ग्राम अवैध स्मैक
अभि0गण का आपराधिक इतिहासः-
अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी थाना विकासनगर व थाना डालनवाला में एनडीपीएस का एक एक मुकदमा पंजीकृत है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि एंटी नार्काेटिक्स टास्क फोर्स द्वारा इस वर्ष काफी नशा तस्करों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। एंटी नार्काेटिक्स टास्क फोर्स द्वारा इस वर्श में अभी 42 बड़े नशा तस्करों को गिरप्तार किया गया है, जिसके कब्जे से लगभग 02 किग्रा स्मैंक, 23 किग्रा चरस, 07 कि0ग्राम अफीम, 1500 नशीले इन्जेक्षन, साढे चार लाख नशीली दवाईयां एवं 17 लाख नकली एण्टी वायोटिक कैप्सूल और गोलियां बरामद की गयी हैं। पकड़े गये समस्त उपरोक्त बरामद ड्रग्स की कुल कीमत 02 करोड़ 52 लाख रूपये करीब आंकी गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर के पिंडारी ग्लेशियर में हिमस्खलन के बाद फंसे 14 विदेशी ट्रैकरों को रेस्क्यू करने एसडीआरएफ टीम रवाना

एंटी नार्काेटिक्स टास्क फोर्स से संपर्क हेतु…. 0135 -2656202, 9412029536
नोट– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा  एएनटीएफ टीम को उनके इस सराहनीय कार्य के लिए ₹5000 नगद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है।
एएनटीएफ/एसटीएफ पुलिस टीम –
01-निरीक्षक शरद चंद्र गुसांईं
02-उप निरीक्षक विकास रावत
03.-अ0उ0नि0 योगेन्द्र सिंह
04.-सुधीर केसला
05.-बृजेंद्र चौहान
06.-जय सिंह
07.-का दीपक नेगी
08. -का0 रवि पंत
09.-वीरेंद्र राणा
थाना श्यामपुर पुलिस टीमः-
1. अपर उप निरीक्षक केसर सिंह
2 का रविन्द्र भंडारी

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement