Connect with us

नैनीताल

प्रख्यात फोटोग्राफर, पर्वतारोही व जाने माने यू ट्यूबर अमित शाह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल- प्रख्यात फोटोग्राफर, पर्वतारोही व यू ट्यूबर अमित शाह का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि कल देर रात उनकी तबीयत अखनक बिगड़ गई थी। उनको इलाज के लिए अस्पताल लेजाया गया, जहां उनका निधन हो गया।
अमित साह प्रख्यात फोटोग्राफर के साथ ही पर्वतारोही और ट्रैवलर भी थे। उन्होंने एस्ट्रो ट्रेल को नई पहचान दी थी। अमित साह जाने माने यू ट्यूबर भी थे। उनकी एक ही पोस्ट पर चार मिलियन तक व्यूज आते थे। फेसबुक, इंस्टाग्राम उनके हजारों फॉलोवर्स थे।
अमित साह की फोटोग्राफी के लिए केवल राज्य और देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी उनकी पहचान थी। राज्य के तमाम विभागों के कैलेंडर में भी उनके चित्रों का प्रकाशन हुआ है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2019 में उनके द्वारा 2017 में खींची गई फोटो को इंटरनेशनल माउंटेन डे के अवसर पर बनाये गए स्पेशल पोस्टर में भी जगह दी गई थी।

Select Language

Advertisement