Connect with us

उत्तराखण्ड

सरकारी अस्पतालों में जल्द भर्ती होंगे ढाई हजार वार्ड ब्वॉय

Published

on

खबर शेयर करें 👉

स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने घोषणा की, बोले विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी
देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य के अस्पतालों में ढाई हजार वार्ड ब्वॉय भर्ती किए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। दून अस्पताल में जन औषधि केंद्र के शुभारंभ के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार का जोर विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने पर है। इस पर काम किया जा रहा है।
उन्होंने कोविड के दौरान लगे कर्मचारियों को लेकर कहा कि तब करीब 3700 कर्मचारियों को रखा गया था, उन्होंने तब बेहतरीन काम किया। इनमें से 2800 को दोबारा सेवाओं में समायोजित कर दिया गया है। बाकी जो बचे हैं, उनको भी समायोजित करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए ढाई हजार वार्ड ब्वॉय की भर्ती होने जा रही है, कई लोग इसमें समायोजित हो जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने इस मौके पर पिछले तीन दिन में ई रक्त पोर्टल पर 15 हजार स्वैच्छिक रक्तदाताओं के पंजीकृत होने और 4 हजार लोगों के ब्लड डोनेट करने का जिक्र करते हुए कहा कि सेवा सप्ताह के तहत डेंगू से लड़ने के लिए रक्तदान को लेकर बड़ी मुहिम पूरे प्रदेश में चल रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement