Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी के गोरापडाव में बाइक सवार युवक को टेम्पो ने टक्कर मारी, मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। लालकुआं बाइक से आ रहे बिन्दुखत्ता के युवक की देर रात गोरापड़ाव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार देर रात हल्द्वानी से लालकुआं बाइक से आ रहे भूपेंन्द्र कोरंगा (22) पुत्र जगदीश कोरंगा निवासी बिंदुखत्ता संजय नगर प्रथम को गोरापड़ाप के पास अज्ञात टेंपो वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार भूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मंडी चौकी प्रभारी गुलाब सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया है। इधर सेंचुरी मिलकर्मी जगदीश कोरंगा के इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र अपने दोस्त की मां को डेंगू होने पर उसे दूध देकर बाइक से लौट रहा था, कि रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement