Connect with us

हरिद्वार

पत्नी की मौत के गम में पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांव दुर्गागढ़ में पत्नी की मौत के गम में पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मौके से मिले सुसाइड नोट में पति ने लिखा है कि उसकी पत्नी मर गई है, जिससे मुझे सदमा पहुंचा है, इसलिए मैं अपनी जिंदगी समाप्त कर रहा हूं।
पुलिस के मुताबिक दुर्गागढ़ निवासी पन्नालाल (31) पुत्र वीर सिंह ने सोमवार को घर के नजदीक गोशाला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला था। पुलिस के अनुसार दो दिन पूर्व उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। एसओ पथरी रविंद्र कुमार ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद युवक के डिप्रेशन में होने की बात सामने आई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement