Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड वन विभाग में सीधी भर्ती से चयनित 292 वन दारोगाओं को मिली तैनाती

Published

on

साल 2019 में निकली थी भर्तियां
देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में सीधी भर्ती से चयनित 292 वन दारोगा के अभ्यर्थियों को दीपावली से पहले बड़ी सौगात मिल गई। साथ ही तैनाती स्थल आवंटित कर दीपावली के बाद कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। चयनित अभ्यर्थियों को लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार था, वन मंत्री के निर्देश के बाद वन विभाग ने नियुक्ति पत्र जारी कर दिए।
मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन निशांत वर्मा की ओर से गए शनिवार को सभी चयनित 292 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए। इसके बाद से सभी अभ्यार्थियों में खुशी की लहर है।
वर्ष 2019 में इन पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। वर्ष 2021 में इन पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई। लेकिन, नकल के आरोप को लेकर परीक्षा रद हो गई। वर्ष 2023 में यह परीक्षा फिर दो चरण में आयोजित की गई। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परिणाम जारी कर चयनित अभ्यर्थियों की सूची वन विभाग को सौंप दी थी। नियुक्ति प्रक्रिया संपन्न हो जाने के बावजूद नियुक्ति आदेश जारी नहीं किए जा रहे थे।
बीते 30 अक्टूबर को वन मंत्री सुबोध उनियाल ने देहरादून में अभ्यर्थियों की बैठक लेकर सभी को भरोसा दिलाया था कि दीपावली से पूर्व सभी को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। वन मंत्री के वायदे के अनुसार दीपावली से एक दिन पहले शनिवार को संबंधित नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिस पर नव नियुक्त वन दारोगा आयुष तिवारी, सतीश नौटियाल, पंकज सिंह, संजय रावत, अरविंद चौहान, अंजलि डबराल आदि ने वन मंत्री सुबोध उनियाल सहित विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860