Connect with us

हरिद्वार

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के शिलापट पर अपना नाम न देख भड़की हरिद्वार की मेयर, ड्रील मशीन से उखाड़ने लगी शिलापट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मेयर बोली शिलापट न बदला गया तो देंगी वहीं धरना, जगजीतपुर में नगर निगम की भूमि पर बन रहा मेडिकल कॉलेज
हरिद्वार। जगजीतपुर स्थित नगर निगम की भूमि पर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंची अनिता शर्मा निर्माणाधीन भवन के शिलापट पर अपना नाम नहीं देखकर आग बबूला हो गयी। मेयर ने मौके पर मौजूद मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रंगील सिंह रैना के समक्ष अपनी नाराजगी जतायी। इतना ही नहीं मेयर ने लोहे की रॉड और ड्रील मशीन लेकर शिलापट को तोड़ने का प्रयास भी किया। मेयर ने कॉलेज के प्रिंसिपल से दो दिन में शिलापट बदलकर नया शिलापट मेयर के नाम वाला लगाने को कहा। मेयर ने कहा यदि दो दिन में यह नहीं हुआ तो इस स्थान पर ही धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.आरएस रैना और मेयर अनिता शर्मा पार्षदों के साथ निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान उनकी नजर वहां लगे शिलापट पर गई। जिस पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री, विधायक, राज्यपाल और अधिकारियों के नाम अंकित थे। मेयर का नाम नहीं होने पर मेयर और पार्षदों ने विरोध जताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
इस दौरान मेयर ने शिलापट को तोड़ने की कोशिश की लेकिन शिलापट टूटा नहीं। मेयर ने प्रिंसिपल को स्पष्ट कहा कि दो दिन में शिलापट्ट पर उनका नाम अंकित किया जाए नहीं तो इसे तोड़ा जाएगा और धरना प्रदर्शन भी किया जायेगा। मेयर अनिता शर्मा का कहना है कि भूमि नगर निगम द्वारा मुफ्त में दी गई और निगम के किसी अधिकारी, पार्षद या मेयर का नाम तक बीजेपी सरकार ने नहीं लिखा। यह बहुत निंदनीय है। इस अवसर पर मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, पार्षद जफर अब्बासी, पार्षद मेहरबान खान, पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, तासीन् अंसारी, सुमित भाटिया, वसीम सलमानी, सुनील कुमार, हरद्वारी लाल, बृजमोहन बड़थ्वाल, सुरेंद्र सैनी, आकाश बिरला, अनिल चौधरी, शुभम अग्रवाल, जगदीप असवाल, अजय नौटियाल, सरफराज गौड़, राजकुमार ठाकुर, सतेंद्र वशिष्ठ आदि शामिल रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement