Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी कोतवाली से नजदीक पिकअप की चपेट में आने से नौ साल के बच्चे की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कोतवाली से नजदीक एक पिकअप वाहन की चपेट में आने से नौ साल के बच्चे की मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पिकअप को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार वनभूलपुरा ढोलक बस्ती निवासी सिमरत (9) पुत्र मोहताब गुरुवार शाम कोतवाली क्षेत्र के पास अपने परिजनों के साथ आया हुआ था। को-ऑपरेटिव बैंक के पास सिमरत पिकअप वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसएसआई महेंद्र राज ने बताया कि पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया गया। पिकअप चालक रानीखेत से अपनी बहन की शादी का सामान छोड़ने हल्द्वानी आया था। वापस लौटते समय हादसा हुआ। अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने डीएम धीराज गर्ब्याल के तबादले पर दी विदाई
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement