Connect with us

उत्तर प्रदेश

कार में आग लगने से उसमें सवार इंजीनियर समेत दो युवक जिंदा जले

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नोएडा के आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी के बाहर की घटना
नोएडा।
सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी के बाहर शनिवार सुबह एक कार में आग लगने से उसमें सवार इंजीनियर समेत दो युवक जिंदा जल गए। दोनों की उम्र 27 साल थी।
सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि दमकल विभाग को सोसाइटी के एक सिक्योरिटी गार्ड ने सुबह सूचना दी कि सफेद रंग की एक स्विफ्ट कार आग का गोला बन गई है। फायर ब्रिगेड की मदद से जब कार में लगी आग को बुझाया जा रहा था तो उसमें विजय और अनस के शव मिले। यह एक पेट्रोल कार थी, जिसका पंजीकरण नंबर गाजियाबाद था। कार विजय की थी। विजय सॉफ्टवेयर इंजीनियर था, जबकि अनस अपने पिता का फर्नीचर का कारोबार संभाल रहा था।
एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी के मुताबिक घटना जोकि सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, उसमें कार सुबह छह बजकर आठ मिनट पर सोसाइटी के बाहर पहुंची और कुछ ही देर बाद उसमें आग लग गई। कार के अंदर मौजूद दोनों युवक बाहर नहीं निकल सके।
आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
आशंका है कि सेंट्रल लॉक होने की वजह से कार का गेट ही नहीं खुल सका। विजय अपनी मां और बहन के साथ आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी में, जबकि अनस अपने परिवार के साथ सेक्टर-53 में रहता था।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक बचपन के दोस्त थे और शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए निकले थे। शनिवार सुबह दोनों कार से सोसाइटी के बाहर पहुंचे। वे सोसाइटी में घुसने ही वाले थे तभी कार आग का गोला बन गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement