Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में 1455 पदों के लिए भर्ती निकली

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड चिकित्सा चयन बोर्ड की ओर से बुधवार को विज्ञप्ति जारी
देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में खाली चल रहे 1455 पदों के लिए भर्ती निकल गई है। उत्तराखंड चिकित्सा चयन बोर्ड की ओर से बुधवार को इस संदर्भ में विज्ञप्ति जारी कर दी है।
चयन बोर्ड की सचिव गरिमा रौंकली ने बताया कि इन पदों के लिए ऑन लाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 दिसंबर से शुरू होगी जबकि 1 जनवरी 2024 तक आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह भर्ती वर्षवार वरिष्ठता के आधार पर होगी और उत्तराखंड नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण वाले नर्सिंग पास आउट युवाओं का ही इसमें चयन हो पाएगा।
उन्होंने बताया कि नर्सिंग के क्षेत्र में डिप्लोमा और डिग्री करने वाले नर्सिंग अधिकारी महिला और पुरुष दोनों ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बुधवार को उत्तराखंड चिकित्सा चयन बोर्ड की ओर से भर्तीको लेकर विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी अब आवेदन कर सकते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement