Connect with us

नैनीताल

तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर नैनीताल में मनाया जश्न, बांटी मिठाईयां

Published

on

खबर शेयर करें 👉

(कमल जगाती)
नैनीताल
। चार में से तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
नैनीताल के भीमताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड जीत को लेकर मिठाई बांटी। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जनता को धन्यवाद करते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव में शुभ संकेत होना बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी आगे बढ़ रही है और तीन प्रदेशों में बहुमत के साथ जीत मिली है, वह बहुत  खुशी की बात है। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की बात कही । भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी जाहिर की। उन्होंने साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और मोदी जी का धन्यवाद किया। भीमताल के तिकोनिया तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठा हुए।

Select Language

Advertisement