Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में युवक ने घर में इसलिए लगा ली फांसी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

युवक रात में बर्थडे पार्टी से घर लौटा था, मृतक का 6 माह का है बेटा
हल्द्वानी। पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने फांसी लगा ली। पति को फंदे पर लटका देख पत्नी ने परिजनों को सूचना दी। घरवाले युवक को फंदे से उतारकर एसटीएच लाए। इलाज शुरू होने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
वार्ड चार रेलवे कॉलोनी हल्द्वानी निवासी विक्की मकवाना (22) वर्तमान में मानपुर उत्तर में परिवार के साथ रह रहा था। टीपी नगर चौकी के एएसआई सुनील कुमार के मुताबिक सोमवार रात विक्की बर्थडे पार्टी से घर लौटा था। पत्नी आरती से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। झगड़े के बाद सभी लोग सोने चले गए। देर रात विक्की की पत्नी अचानक उठी तो कमरे में ही उसने पति को फंदे पर लटका देखा। हड़बड़ाहट में तुरंत उसने परिजनों को आवाज दी। पुलिस ने बताया कि अस्पताल पहुंचने तक विक्की की सांसें चल रही थीं। इमरजेंसी में भर्ती होने के बाद इलाज के दौरान तड़के करीब 3 बजे विक्की की मौत हो गई। विक्की के छह माह का बेटा, भाई-भाभी आदि हैं।

Select Language

Advertisement