Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में भारी बर्फवारी और आंधी बारिश का येलो अलर्ट, सतर्क रहें।

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून – उत्तराखंड में मौसम ने पश्चिम विक्षोभके चलते तीव्र गति से करवट बदल ली है, मौसम विभाग के पूर्वानुमान से अगले 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी का प्रकोप रहने वाला है, मौसम विभाग के अनुसार 24 तारीख को प्रदेश के उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली जिले में भारी बर्फबारी होने का अनुमान है वही प्रदेश के बागेश्वर, टिहरी, रुद्रप्रयाग और देहरादून जिलों में भी बर्फबारी होगी। वही प्रदेश के शेष जनपदों में बारिश और ओलावृष्टि होना का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में वीआईपी दर्शन के लिए 300 रुपये शुल्क लगेगा

इसके साथ ही उत्तराखण्ड के शेष जिलों में उंचाई वाले स्थानो पर बर्फबारी और निचले जगहों पर आंधी के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही अति आवश्यक होने पर ही पहाड़ों की यात्रा पर निकलने का सुझाव दिया गया है अन्यथा बर्फवारी में फंसने का अंदेशा जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  खराब चल रही पोल को समाजसेवी दीपांशु शर्मा की शिकायत पर नगर निगम द्वारा सही किया गया

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement