Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में इसलिए दूल्हा पहुंचा जेल और दुल्हन नारी निकेतन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मानव तस्करी की शिकायत पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटीयू) की टीम जब एक घर में छापा मारने पहुंची तो वहां मामला बाल विवाह का निकला। पता चला एक किशोरी की शादी उसकी मां ने हाथरस यूपी के युवक से करा दी है। जांच पड़ताल के बाद एएचटीयू की टीम ने छह लोगों को गिरफ्तार कर सभी के खिलाफ बाल अधिनियम के तहत रिपोर्ट भी दर्ज की है।
शुक्रवार देर रात करीब एक बजे एएचटीयू टीम पीलीकोठी स्थित जयंतीपुरम के एक घर में पहुंची। यहां एक बंद कमरे में पार्टी चल रही थी। पूछताछ में पता चला हल्द्वानी की एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय बेटी की शादी हाथरस यूपी निवासी अतुल शर्मा (30) से करा दी। किशोरी आठवीं की छात्रा है। टीम ने मकान मालिक, किशोरी की मां, बिचौलिया पर बाल अधिनियम में केस दर्ज कर यूपी के हाथरस निवासी दूल्हा अतुल, उसके परिजन सचिन कुमार व पुरोहित को नामजद किया। एएचटीयू प्रभारी एसआई दीपा जोशी ने बताया शादी को शू्न्य कर किशोरी को नारी निकेतन और बाकी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Select Language

Advertisement