Connect with us

उत्तराखण्ड

नए साल पर 24 घंटे खुले रहेंगे रेस्टोरेंट, होटल एवं ढाबा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सैलानियों की सुविधा के लिए सरकार ने जारी किए आदेश
देहरादून। नए साल का जश्न मनाने उत्तराखंड आ रहे सैलानियों की सुविधा के लिए सरकार ने रेस्टोरेंट, होटल एवं ढाबा आदि को चौबीसों घंटे खुला रखने को कहा है। श्रम सचिव आर मीनाक्षीसुंदरम के अनुसार, राज्यभर में उत्तराखंड दुकान और स्थापन (रोजगार विनियमन एवं सेवा शर्त) अधिनियम 2017 के तहत रेस्टोरेंट, होटल एवं ढाबा आदि को 24x7 की अवधि में खुले रखने की अनुमति प्रदान की गई है। इसके साथ ही इन सभी प्रतिष्ठानों में दिन एवं रात्रि दोनों पालियों में सभी कर्मकारों को कतिपय शर्तों के अधीन काम करने की भी अनुमति है। सुंदरम ने बताया कि वर्तमान में नववर्ष-2024 के आगमन-अवसर पर अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड आ रहे हैं। राज्य सरकार की ओर से पर्यटकों की सुविधा के सभी रेस्टोरेंट, होटल एवं ढाबा आदि के मालिकों से अपील की गई कि वे नियमानुसार अपने-अपने रेस्टोरेंट, होटल एवं ढाबा आदि को 24x7 की अवधि में खोलें।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0: उत्तराखंड को मिला बड़ा तोहफा, अब घर बनाने वालों को मिलेगा ज्यादा पैसा

Select Language

Advertisement