Connect with us

हरिद्वार

निराला धाम आश्रम में 35वां विराट शिव शक्ति महायज्ञ विधि विधान के साथ हुआ शुरू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। हरिद्वार के दूधाधारी चौक स्थित निराला धाम आश्रम में नागेश्वर महादेव गद्दी का 35 वां विराट शिव शक्ति महायज्ञ सोमवार को विधि विधान के साथ शुरू हो गया। शिव शक्ति महायज्ञ का समापन 9 फरवरी यानी मौनी अमावस्या के दिन होगा। मीडिया को जानकारी देते हुए निराला धाम आश्रम की अध्यक्ष महाराज आशा भारती ने बताया कि वह ब्रह्मलीन ब्रह्मऋषि संत निराला स्वामी (लहरी बाबा) के आशीर्वाद से 40 दिन तक शिव गद्दी पर आसन ग्रहण करेंगी। जिसमें उनके द्वारा दैनिक पंच महायज्ञ का अटूट संकल्प लेने के साथ-साथ नियमित रूप से विप्र समाज द्वारा रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय जाप चलेगा। महाराज आशा भारती ने कहा कि शिव की महिमा अपरंपार है, उन्होंने कहां की शिव सृष्टि के पालनहार हैं और ध्यान से शिव की आराधना करने वाले भक्तों को महादेव हमेशा सुख शांति और वैभव प्रदान करते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि भगवान शिव को मृत्युंजय भी कहते हैं। इनकी कृपा से मृत्यु के समीप पहुंचा व्यक्ति भी स्वस्थ होकर जीवित हो उठता है।
आपको बताते चलें कि 8 फरवरी को आश्रम में श्रद्धांजलि समारोह एवं संत समागम भी आयोजित होगा। जिसमें हरिद्वार के वरिष्ठ संत महापुरुष उपस्थित रहेंगे। आश्रम पहुंचे संत महापुरुषों का महाराज आशा भारती के शिष्य स्वामी नित्यानंद ने फूलमाला पहनकर स्वागत किया। इस अवसर पर महंत रविदेव शास्त्री, महेश इंद्र शर्मा, रमेश मिड्ढा, सतीश अग्गी, अर्जुन देव , प्रदीप कुमार, नरेश जोशी, सुदर्शन शर्मा, प्रमेन्द्र शर्मा आदि संत और की राज्यों से आए हुए भक्तगण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हरिद्वार हरकी पैड़ी पर योगाभ्यास से दुनिया को स्वस्थ रहने का संदेश, आप भी ..

Select Language

Advertisement