Connect with us

हरिद्वार

श्री राम नाम विश्व बैंक समिति ने श्री राम घाट पर चलाया सफाई अभियान

Published

on

गंगा स्वच्छता को लेकर श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के पदाधिकारियों ने किया जनजागरण

आगमी 22 जनवारी से पूर्व श्री राम घाट पर किया जायेगा श्री राम नाम जप महायज्ञ

हरिद्वार। आज श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के तत्वाधान में ऋषिकुल स्थित श्री राम घाट पर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा वृहद स्तर पर सफ़ाई अभियान चलाया गया। गंगा घाटों पर फैली गंदगी को हटाते हुए वहां पर मौजूद अराजक तत्वों को भी मां गंगा के प्रति जागरूक किया गया और लोगों से गंगा तटों पर कपड़े न धोने की अपील की।

संस्था श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के परमाध्यक्ष स्वामी आत्मयोगी देवजी महाराज ने कहा कि आगमी 22 जनवरी से पूर्व संस्था द्वारा वृहद स्तर पर तेजी से कार्य किए जा रहे है। जिसके लिए संस्था द्वारा गंगा तट पर श्री राम नाम लेखन जप महायज्ञ किया जायेगा जिसके लिए अभी से संस्था के पदाधिकारियों को साथ लेकर राम नाम को लेकर और गंगा प्रदूषण मुक्ति को लेकर जन जागरण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया वार्षिक परीक्षा कैलेंडर, 19 जनवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

संस्था श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के राष्ट्रिय अध्यक्ष पण्डित सुमित तिवारी ने कहा कि संस्था काफी समय से सामाजिक, धार्मिक क्षेत्र के साथ साथ पर्यावरण व मां गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए निरंतर अभियान चलाती आ रही है। उन्होंने बताया कि संस्था ने 2018 में केंद्र सरकार को भी गंगा प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 5 सुझाव भेजे थे जिसका संज्ञान लेते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने उन सुझावों को स्वीकार किया था तथा उस पर कानून भी बनाया था। लेकिन यह मामला आस्था से जुड़ा होने के कारण अब भी देश में जागरूकता की कमी होने के कारण अधिकांश लोग अपने घर के पूजा पाठ का कचरा गंगा जी में फेंक कर चले जाते है। जिसके लिए संस्था ने एक नया प्रारूप तैयार किया है जोकि जल्द ही अमल में लाया जाएगा।

संस्था के महासचिव विकास गर्ग ने बताया कि संस्था द्वारा अपने सभी लोगों को सूचित करते हुए 51 लाख करोड़ हस्तलिखित राम नाम का प्रण गंगा सफाई अभियान के दौरान सभी ने लिया है। राम नाम लिखने के लिए संस्था द्वारा सभी लोगों को नि:शुल्क कापी और फार्म वितरित किए जा रहे है। जिन लोगों को पुस्तके नही मिली है और जिन्हें चाहिए वह संस्था के आधिकारिक फ़ोन नंबर 9045000108 व वेबसाइट ramnaam.in पर संपर्क कर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  दहेज के लिए पत्नी को पीटा, फिर मायके छोड़ने के बहाने रास्ते में उतारकर भगा पति

गंगा तट पर सफाई अभियान चलाने वालों में अलोक शर्मा, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अक्षय चौधरी, ठाकुर रतन सिंह, करन पंडित, जोगेन्द्र मावी, महेन्द्र सिंह यादव, कमलेश यादव, रोहित वर्मा, कुलदीप त्यागी, प्रतीक, रुद्रांश बंसल, वंश कौशिक, गंगा सिंह सम्मल, मुरारी लाल, भुवनेश कुमार, दीपू, रवि कुमार, धन सिंह, ओम प्रकाश, दिलीप सिंह, कृष्णकांत, हरिशंकर, गोविंद नाथ, भूपेंद्र कुमार, पंकज ठाकुर, देवकीनंदन, गज्जू सिंह, प्यारेलाल, सोनू, दीपक, राहुल, कैलाश चंद्र नैनवाल, सुभाष कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860