Connect with us

हल्द्वानी

मूल निवास और भू-कानून की मांग को लेकर 28 जनवरी को हल्द्वानी में स्वाभिमान रैली

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मूल निवास की कट ऑफ 1950 करने और भू-कानून की मांग को लेकर देहरादून और बागेश्वर के बाद आगामी 28 जनवरी को हल्द्वानी में स्वाभिमान रैली का आयोजन किया जाएगा।
मंगलवार को मूल निवास भू-कानून समन्वयक समिति के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर बताया कि मंडल स्तर की रैली में भाग लेने के लिए विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों को आमंत्रित किया जा रहा है।
समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि नौकरियों और संसाधनों पर पहला हक मूल निवासियों को मिलना चाहिए।

Select Language

Advertisement